{"_id":"59aa953f4f1c1b60738b4e56","slug":"61504351551-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही मकान में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने ही मकान में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
Updated Sat, 02 Sep 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमखेड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में उसका शव अपने ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या मान जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी रमेश कुमार खेती करते हैं। उनके पांच बच्चे है। शुक्रवार शाम को वह पत्नी व दो बच्चों संग अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने पीलीभीत आए थे। यहां बरसात अधिक होने पर वह पीलीभीत रुक गए। घर पर 15 वर्षीय बेटी चांदनी, बेटा जसकरन (10) और पांच साल की बेटी रोशनी रूके थे। इस बीच चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव साड़ी के बने फंदे से कुंडे पर अपने कमरे में लटका मिला। जागने पर कमरे में पहुंचे जसकरन ने बड़ी बहन चांदनी के शव को लटका देख आसपास के ग्रामीणों को जमा किया। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में परिवार वाले भी पीलीभीत से घर पहुंच गए। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। जिसमें आए दिन किशोरी को परेशान करने का भी आरोप लगाया है। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुुंची। मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजन भले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हो, लेकिन पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। मृतक किशोरी पंाच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। कक्षा आठ पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
000
दुष्कर्म को लेकर भी सवाल
परिवार वालों के मन में किशोरी की मौत के बाद उससे दुष्कर्म किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी शक जताया कि किशोर को मारने के बाद उसके कपड़े बदलने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। जिन कपड़ों को वह पहले पहनी हुई थी, वह घर के एक कोने में छिपे मिले। उन्होनें बरामद कपड़ों की भी फारेंसिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
000
प्रारंभिक जांच में मामला निकल रहा प्रेम प्रसंग
एक तरफ परिवार वाले किशोरी की दुष्कर्म से लेकर हत्या किए जाने तक की आशंका जता रहे है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग की ओर घूमता जा रहा है। मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को पीड़ित के पड़ोस के एक युवक ने बताया कि परिवार वालों की गैर मौजूदगी में गांव का एक नाबालिग उसके घर में घुसा था। जिसको देखने के बाद वह भी वहां चले गए। किशोर को फटकार कर भगा दिया गया, इधर किशोरी घर पर रही। इसके बाद उसके आत्महत्या करने की बात निकलकर सामने आ रही है। इसको तहरीर में भी दिए जाने की बात पुलिस कह रही है। इस पहलू पर भी जांच तेज कर दी गई है।
000
हत्या को लेकर परिवार ने पुलिस से कोई आशंका नहीं जताई। पिता ने भी तहरीर में गांव के एक नाबालिग लड़के के घर में घुसने और बाद में बेटी के आत्महत्या करने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
- नरेंद्र यादव, एसओ गजरौला