फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी भाई

तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी भाई

Tue, 27 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी भाई
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की लाठी मारकर हत्या करने का आरोपी पातीराम तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल लाठी को बरामद किया। इसके बाद उसको चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नयरायनपुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार की शनिवार रात बंटवारे के विवाद में सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी की ओर से बड़े भाई पातीराम के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर उसकी लोकेसन का पता लगाया जा रहा था। तीन दिन बाद मंगलवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पातीराम गांव की ओर जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दबिश दी और गांव के बाहर नरायनपुर मोड़ से हत्यारोपी को धर दबोचा। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसकी कुठरिया से हत्याकांड में इस्तेमाल की गई लाठी को बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed