फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर के नक्शा पर बरातघर बनाया, सिटी मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाया

घर के नक्शा पर बरातघर बनाया, सिटी मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाया

Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
घर के नक्शा पर बरातघर बनाया, सिटी मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाया
पीलीभीत। घर का नक्शा पर बरातघर बनाने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिपिक पर सिटी मजिस्ट्रेट ने 19 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। एनओसी न मिलने तक निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस निर्माणाधीन बरातघर को चार महीने पहले सील किया गया था, लेकिन एक अधिकारी की साठगांठ के चलते अंदरखाने निर्माण चलता रहा। हालांकि आरोपी अधिकारी के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिपिक नाहिद खां द्वारा सेंट एलायसियस कॉलेज के पास बरातघर का निर्माण करा रहे थे। निर्माण आवासीय नक्शे पर कराया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर चार महीने पर तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ बिल्डिंग को सील कर दिया था। इसके बाद कंपाउंडिंग शुल्क जमा कराया गया। उधर, सील करने के बावजूद गुपचुप तरीके से बरातघर का निर्माण चलता रहा। अवैध तरीके से निर्माण कराने में एक अधिकारी की साठगांठ सामने आई। पांच दिन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने संबंधित जेई से जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच में पता चला कि लिपिक द्वारा एनओसी नहीं ली गई है। नोटिस का जवाब और संशोधित नक्शा भी लिपिक ने कार्यालय में जमा नहीं किया गया। नोटिस का र्निधारित समय पूरा होने पर 38 दिन का पांच सौ प्रतिदिन के हिसाब से 19 हजार का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने करीब नौ लाख रुपये कंपाउंडिग शुल्क जमा कराया था। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था। - नाहिद खां, लिपिक स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपाउंडिग शुल्क जमा करने की बात सही है, लेकिन एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण शुरू कराया जा सकता है। पिछले माह संशोधित नक्शा जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया था। उसका भी कोई जवाब नहीं मिला। रोक के बाद भी निर्माण कराया जाना गलत है। इसी के चलते कार्रवाई की गई है। - ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट

लिपिक स्वयं तय नहीं कर सके कि निर्माण आवासीय या कामर्शियल कराना है। एनओसी के लिए संशोधित मानचित्र जमा करने को कहा गया, लेकिन अब तक नहीं किया गया। इसलिए कार्रवाई की गई है। - ओपी कुशवाहा, विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed