फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Thu, 09 May 2019 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
पूरनपुर। पति के बाद जहर खाकर विवाहिता पिंकी के आत्महत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गांव जटपुरा निवासी अनिल ने घरेलू कलह के चलते तीन दिन पहले जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। गंभीर हालत में अनिल को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जान तो बच गई, लेकिन सोमवार शाम को उसकी पत्नी पिंकी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। इसकी खबर मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने मंगलवार को ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। हालांकि बाद में पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने मामला निपटा लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसकी रिपोर्ट बुधवार को मिली। प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि पिंकी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। इसको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed