फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहले कॉल कर किया परेशान, फिर फोन पर भेजे अश्लील मेसेज

पहले कॉल कर किया परेशान, फिर फोन पर भेजे अश्लील मेसेज

Mon, 29 Apr 2019 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
पहले कॉल कर किया परेशान, फिर फोन पर भेजे अश्लील मेसेज
पीलीभीत। एक महिला के मोबाइल पर अंजान युवक ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। उसने जब फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो आरोपी ने अश्लील मेसेज लिखकर भेज दिए। मना करने के बाद भी न मानने पर पीड़िता ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। जिसके बाद कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति हरदोई में रहकर नौकरी करते हैं। वह यहां पर अपने मकान में रहती है। सात, आठ और नौ अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति ने अलग-अलग नंबरों से कॉल की। पहले आरोपी इधर-उधर की बातें करता रहा, फिर फब्तियां कसने लगा। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी की कॉल रिसीव नहीं की। इस पर आरोपी ने कई अश्लील मेसेज पीड़िता के मोबाइल पर भेज दिए। तंग आकर विवाहिता ने पूरी बात परिजनों को बताई। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर को लेकर जानकारी कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed