{"_id":"5c76cb41bdec2217f5589127","slug":"51551289153-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने को धमकाया, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत। धोखाधड़ी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने पीड़ित को पहले फोन कर धमकाया। न मानने पर आरोपी घर में घुस आए और मारपीट की। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी अंजाम भुगतने की बात कहकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला सरायखाम की रहने वाली साजदा अमान रोहेला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला भूरे खां निवासी अबरार के खिलाफ उन्होंने पूर्व में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पिछले काफी समय से आरोपी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। इसी को लेकर 23 फरवरी को आरोपी ने उनके मोबाइल पर कॉल कर गाली गलौज करते हुए सुलह का दबाव बनाया। न मानने पर आरोपी अपने कई साथियों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला भूरे खां निवासी अबरार, आमिर, सरायखाम निवासी नाजिया, लईक और शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।