फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people, including a woman, consume poison; young woman referred to another hospital.

Mahoba News: महिला समेत दो ने खाया जहर, युवती रेफर

Fri, 11 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, consume poison; young woman referred to another hospital.
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर निवासी आकांक्षा (21) बृहस्पतिवार की दोपहर घर पर थी। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता प्रभात ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बेटी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह रावतपुरा खुर्द निवासी विनीता (27) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन


मकान से 20 हजार की नकदी व जेवर चोरी
महोबा। मकान की दीवार तोड़कर 20 हजार की नकदी और जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना खन्ना के अकबई गांव निवासी मैना ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सात सितंबर की रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। चोर बक्से में रखी झुमकी, सोने की माला, मनचली, तीन जोड़ी पायल, चांदी की चार चूड़ी व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। देर रात जब वह उठी तो दीवार टूटी और सामान गायब था। घटना के समय पति मनफूल घर पर नहीं थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed