{"_id":"6aa2fcf781cd95832c0920f9","slug":"married-woman-found-hanging-mathura-news-c-412-1-mt21002-11578-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
बलदेव। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव रदोई, सराय दाऊद में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता ज्योति देवी (25) पत्नी विपिन कुमार का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पर पहुंचे, शव को पीएम को भेज दिया।
बताया गया कि ज्योति ने सुबह करीब सात बजे चार वर्षीय बेटे हर्षित को लंच बॉक्स देकर स्कूल भेजा था। उस समय पति विपिन कुमार बाहर गया था, सास-ससुर खेत पर गए हुए थे। कुछ देर बाद पति के घर लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो ज्योति फंदे पर लटकी मिली। अलीगढ़ क्षेत्र निवासी ज्योति की शादी 24 जून 2020 को गांव भरतिया निवासी विपिन कुमार के साथ हुई थी।
घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मृतका के भाई भरत ने थाना बलदेव में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। तहरीर में पति विपिन पर शराब का आदी होने, शराब के नशे में ज्योति के साथ मारपीट करने के आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई हैं। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई होगी। संवाद