फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 48 हजार ठगे

कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 48 हजार ठगे

Thu, 18 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 48 हजार ठगे
नौकरी दिलाने के नाम पर 48 हजार ठगे
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। आईसीआईसीआई बैंक में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से 48 हजार रुपये ठग लिए गए। खास बात रही कि आरोपियों ने बिना मुलाकात किए आसानी से फोन पर बातचीत करते हुए पीड़ित को शिकार बना लिया। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर आठ के निवासी जैनुल पुत्र तौफीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जून 2018 को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बात करने वाले ने बताया कि वह मान्सटर जॉब सर्विस कंपनी से बोल रहे हैं। नौकरी को लेकर कुछ देर बातचीत की और फोन काट दिया। नौ जून 2018 को दोबारा कॉल की गई। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम राहुल चौहान बताया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक में कंप्यूटर आपरेटर पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। एक युवती भी अपना नाम कोमल तोमर बताकर बात करती थी। आरोपियों ने उससे पहले कुछ कागजात व फोटो लिए। एक बैंक खाते में 12 जून को तीन हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद एक निशा नाम की युवती ने 14 जून को बात कर कहा कि उनकी फाइल आगे बढ़ाई जानी है। इसके लिए दस हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद प्रिया नाम की लड़की ने 19 जून को कॉल कर बातचीत की 24 जून को इंटरव्यू फिक्स होना बताते हुए बीस हजार रुपये की मांग जमा कराए गए। इसके कुछ दिन बाद 23 जून को 15 हजार रुपये फिर से कोमल तोमर के खाते में जमा करवा लिए गए। इसके कई दिन तक पीड़ित इंतजार करता रहा, लेकिन न तो कोई कॉल लेटर आया, न ही कॉल। तब उसको अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद से आरोपियों के नंबर पर कॉल भी नहीं लग रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपी राहुल चौहान, प्रिया, निशा, कोमल तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed