फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक की टक्कर से किसान की मौत

बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 11 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से किसान की मौत
11 पीबीटीपी 10
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किसान की मौत
डांग-ढकिया मार्ग पर हुआ हादसा
जहानाबाद पुलिस ने शव पीएम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद/परेवावैश्य। डांग-ढकिया मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार की तरफ से आए कुछ लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर गाली गलौज की और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां से मिली तहरीर पर दो नामजद तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के डांग गांव निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय दोदराम खेती करते थेे। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के बाद गांव के बाहर टहलने चले गए। इस बीच डांग-ढकिया मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। किसान के घायल होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आननफानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने आरोपी बाइक सवार को मौके से भगाने में मदद की। जवान बेटे की मौत के बाद से मां नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रूम सिंह वघेल ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। मां नन्हीं देवी से मिली तहरीर के आधार पर बाइक चालक डांग गांव निवासी अमीर अहमद, इरशाद व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनो के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed