फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एक्सप्रेस.वे पर मारपीट कर ट्रक चालक को लूटा

एक्सप्रेस.वे पर मारपीट कर ट्रक चालक को लूटा

Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस.वे पर मारपीट कर ट्रक चालक को लूटा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस वे पर पलवल से राई (हरियाणा) जा रहे एक ट्रक का चार कार सवारों ने खेकड़ा के समीप मारपीट कर ट्रक ड्राइवर से आठ हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक चालक को तमंचे के बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आस पास के खेतों में सो रहे किसान दौड़। किसानों को अपनी तरफ आता देखकर कार सवार बदमाश भाग गए।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लूट एवं चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। वर्तमान समय में एक्सप्रेस वे पर चोरों एवं बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। एक्सप्रेस वे पर आए दिन चोरी एवं लूट की घटनाएं घटित हो रही हैं। बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब तीन बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलवल निवासी ट्रक चालक भानू पशु का चौकर ट्रक में लादकर पलवल से हरियाणा राई जा रहा था। जब वह एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा तभी पीछा कर रहे कार में सवार चार बदमाशों ने अपनी कार को ओवर टेक कर टक के आगे रोक दिया। इससे ट्रक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक रुकते ही बदमाशों ने ट्रक चालक से 8000 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक चालक भानू को मारपीट कर घायल कर दिया। ट्रक चालक के शोर मचाने पर एक्सप्रेस वे के समीप खेतों में सो रहे किसान दौड़े । किसानों को अपनी तरफ आता देख बदमाश कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक भानू ने बताया कार सवार बदमाश लूटने की नीयत से काफी दूर से ट्रक का पीछा कर रहे थे। उसने हाइवे की हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए और ट्रक लूटने में असफल रहे। ट्रक लूट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खेकड़ा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। चालक के सूचना देने पर ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंचा और पुलिस से बदमाशों का सुराग लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। वाहन चालकों ने पुलिस से एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से चोरी किया लोहा
मुरादनगर। सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के कैंप परिसर से लाखों रुपये का लोहा चोरी होने से बच गया। गार्ड से सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश अपनी डीसीएम गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी और लोहा कब्जे में ले लिया।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी काम करा रही है। पाइप लाइन मार्ग स्थित भिक्कनपुर गांव के पास कंपनी का कैंप परिसर है। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे कैंप परिसर से बदमाश गाड़ी में लोहे का सामान भर रहे थे। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड त्रिलोक चंद गश्त करते हुए वहां पहुंच गया। गार्ड ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश गाड़ी में सामान रखकर भाग निकले। गार्ड ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की, लेकिन फोन नहीं लगा। तब गार्ड भागकर 100 डायल गाड़ी के पास पहुंचा और सिपाही धीरेंद्र को चोरी की सूचना दी। पुलिस की गाड़ी आती देखकर बदमाश अपनी डीसीएम छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने चोरी के सामान सहित गाड़ी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed