फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रिपल राइडिंग करते पकड़ा तो भिड़ गए बाइकर्स

ट्रिपल राइडिंग करते पकड़ा तो भिड़ गए बाइकर्स

Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग करते पकड़ा तो भिड़ गए बाइकर्स
ट्रिपल राइडिंग करते पकड़ा तो भिड़ गए बाइकर
विज्ञापन

एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर बनाते रहे दबाव
एसपी के आदेश पर चला अभियान, सात वाहन सीज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने सख्ती करना शुरू किया तो बाइकर झगड़ा फसाद करने पर उतारू होने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। अभी चंद दिन पहले ही एक अभाविप नेता ने बाइक सीज करने पर सुनगढ़ी थाने के दरोगा से अभद्रता की थी। बुधवार शाम फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एसपी के अभियान के दौरान सुनगढ़ी थाना गेट पर चेकिंग कर रहे दरोगा से ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर भिड़ गए। फोन पर सिफारिश करने वालों को भी बुला लिया। जिसके बाद एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर दबाव बनाते रहे। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे एक न चल सकी।

हेलमेट प्रयोग को लेकर बरती जा रही अनदेखी और ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवाओं को नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ओर से बुधवार शाम छह से रात नौ बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने चेकिंग में सख्ती दिखाई तो बाइकर पुलिस से भिड़ गए। सुनगढ़ी गेट ट्रिपल राइडिंग करते पकड़े गए युवक पुलिस से उलझ गए। कुछ ही देर में सिफारिशी भी थाना गेट पर आ गए और खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताते हुए दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाइक को सीज कर दिया। एक -एक कर पांच बाइक सुनगढ़ी पुलिस ने सीज कर दीं। इसके अलावा अन्य थानों की पुलिस भी हाईवे और मुख्य चौराहों पर चेकिंग में जुटी रही। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बुधवार रात को चलाए गए अभियान के दौरान सात वाहन सीज किए गए हैं। इसके अलावा 105 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed