फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बंद मकान से लाखों की चोरी

बंद मकान से लाखों की चोरी

Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान से लाखों की चोरी
चोरी के बाद ‌खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत।बंद मकानों में चोरी की घटनाएं रोकने की अफसर रणनीति बनाते रह गए और चोरों ने शहर में एक और वारदात को अंजाम दे डाला। आवास विकास कॉलोनी में दस्तक देकर चोर बंद मकान से नकदी-जेवरात समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। शनिवार रात वापस आने पर परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इस बार भी पुलिस ने अफसरों की फटकार से बचने के लिए तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ली है। सुरागरसी के कोई प्रयास नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि वह पेस्टिसाइड की कंपनी में काम करते हैं। बच्चों के स्कूल की छुट्टी पड़ने पर उनकी पत्नी परविंदर कौर एक सप्ताह पूर्व अपने मायके उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा गई हुई हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह कंपनी के काम से घर में ताला लगाकर पूूरनपुर चले गए। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर अलमारी में रखे 1.35 लाख रुपये, ढाई तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। शनिवार शाम को घर पहुंचने पर रंजीत सिंह को घटना की जानकारी हुई। सामान चेक करने के बाद रात को घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई और रिपोर्ट दर्ज कर ली। चोरों का पता लगाने को सुरागरसी करने के लिए पुलिस ने न तो फील्ड यूनिट टीम की मदद ली और न ही डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

----
घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस को सुरागरसी कर संदिग्धों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। घटनाओं के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed