फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हरदोई ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

हरदोई ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 05 Jan 2018 07:53 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त
चार माह बाद भी महिला
विज्ञापन

के शव की शिनाख्त नहीं
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने के हुई थी पुष्टि
सितंबर में हरादोई ब्रांच नहर में मिला था महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
हरदोई ब्रांच नहर में बारह सितंबर 2017 को मिले महिला के शव की शिनाख्त चार माह बाद भी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला हत्या का स्पष्ट होने के बाद भी पुलिस प्रकरण में कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा सकी है।

हरदोई ब्रांच नहर की झाल में गांव मटेहना कॉलोनी नंबर 11 के समीप 12 सितंबर को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी आज तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करने की बात स्पष्ट होने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपद के साथ ही उत्तराखंड के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। महिला कहां की रहने वाली है, उसकी हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका पता पुलिस आज तक नहीं लगा सकी है। एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला दूर की रहने वाली है। लगातार शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed