{"_id":"5a478ad94f1c1b35338b5900","slug":"51514638041-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंशीय पशु भरा ट्रक पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौवंशीय पशु भरा ट्रक पुलिस ने किया बरामद
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
village cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्रासकतपुर। बीसलपुर रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास चौकी पुलिस ने शनिवार को सुबह सात बजे 27 गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़ा। पुलिस को देखकर कसाई ट्रक से कूदकर भाग गए।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को सुबह लगभग सात बजे बीसलपुर रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास बीसलपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा किया। खतरा भांपकर चालक और ट्रक में बैठे कसाई कूदकर खेतों में होते हुए भाग गए। हालांकि पुलिस ने भाग रहे कसाइयों और चालक को दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। तलाशी लेने पर ट्रक में 27 गोवंशीय पशु थे। पुलिस ने पशु भरा ट्रक कब्जे में ले लिया है। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि हलका दरोगा सुशील कुमार की तहरीर पर अज्ञात कसाइयों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।