फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   47 thousand rupees withdrawn from the account by knowing the ATM number

एटीएम नंबर जानकर खाते से निकाले 47 हजार रुपये

Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खुद को बैंक अफसर बताते हुए जालसाज ने युवक से उसके खाते से जुड़ी जानकारी जुटा एटीएम नंबर और ओटीपी जान लिया। इसके बाद 47 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरे दिन बैंक पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। बैंक अफसरों से जानकारी करने के बाद पीड़ित ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है।       
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी बालकराम ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। उनका खाता एक्सिस बैंक की पीलीभीत शाखा में है। उसके खाते में 65588 रुपये जमा थे। शनिवार दोपहर को पीड़ित के मोबाइल पर एक नये नंबर से कॉल आई। जिसमें जालसाज ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए आधार कार्ड न जमा होने पर खाता बंद होने की बात कही। इसके बाद बातों में फंसाकर पहले एटीएम का नंबर पूछ लिया और बाद में ओटीपी कोड की भी जानकारी जुटा ली। जिसके बाद खाते में जमा 47 हजार रुपये उड़ा लिए। बैंक पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। एटीएम कार्ड चेक करने पर वह भी ब्लॉक निकला। पीड़ित ने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की थाना पुलिस से जानकारी की जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed