फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो आटो लिफ्टर दबोचे, चार बाइक बरामद

दो आटो लिफ्टर दबोचे, चार बाइक बरामद

Fri, 01 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो आटो लिफ्टर दबोचे, चार बाइक बरामद
पीलीभीत। बड़ोवा नदी की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर धर दबोचे, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड के नानकमत्ता से चोरी चार बाइक बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष उदय वीर सिंह पुलिस बल के साथ बुधवार रात अंडबोझी गांव के पास बड़ोवा नदी की पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़कर दो को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भाग गया। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां सख्ती से पूछताछ करने पर उनके पास से उत्तराखंड के नानकमत्ता से चोरी की गई चार बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बंडा शाहजहांपुर के गायत्री नगर निवासी रोहित कुमार, नानक कॉलोनी बंडा निवासी दिलप्रीत सिंह और फरार आरोपी कस्बा बंडा निवासी राजू उर्फ राजविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शातिर ऑटो लिफ्टर हैं। रोहित और दिलप्रीत का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। फरार आरोपी राजू की धरपकड़ को टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed