फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोर्ट के आदेश पर ढाई माह बाद दर्ज हुई हत्याकांड की रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश पर ढाई माह बाद दर्ज हुई हत्याकांड की रिपोर्ट

Mon, 18 Feb 2019 07:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर ढाई माह बाद दर्ज हुई हत्याकांड की रिपोर्ट
बीसलपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव गुलेंदा के ग्रामीण की हत्या की रिपोर्ट सोमवार को ढाई माह बाद दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलेंदा की सावित्री देवी ने बताया कि उनके पति रामविलास 24 नवंबर, 2018 को खेत पर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाए खड़े गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में रामविलास की लाठी-डंडों से पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। सावित्री देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो कराया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर सावित्री ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोमवार को हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गुलेंदा निवासी जयचंद्र, अरविंद कुमार और गयादीन को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed