{"_id":"5c2cb7bfbdec2256c210dafb","slug":"41546434495-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की पत्नी का पर्स उड़ाया, दो महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता की पत्नी का पर्स उड़ाया, दो महिला गिरफ्तार
Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मंगल बाजार में खरीदारी करने आई अधिवक्ता की पत्नी का दो महिलाओं ने पर्स उड़ा लिया। इसकी भनक लगने पर पीड़िता ने शोर मचाया। जिसके बाद दोनों आरोपी महिलाओं को भीड़ ने दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
गाजियाबाद के नेहरूनगर इलाके की निवासी अधिवक्ता संजय शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा ने बताया कि उनका मायका उत्तराखंड के खटीमा में है। कई दिनों से वह अपने मायके में रह रही हैं। मंगलवार को शहर के जामा मस्जिद परिसर में लगने वाली मंगल बाजार में खरीदारी करने आईं थी। इस बीच दो महिलाओं ने उनका तीन सौ रुपये रखा पर्स चोरी कर लिया। इसकी भनक लगने पर पीड़िता ने शोर किया तो आसपास के लोगों की मदद से आरोपी महिलाओं को धर दबोचा। जिनके पास से चोरी गए पर्स की बरामदगी हुई। फिर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़ी गईं दोनों महिल किला (बरेली) के बाकरगंज निवासी परवीन पत्नी भूरा, फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ला निवासी जैनब पत्नी गुलफाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को उनका चालान किया गया है।
संदिग्ध हालात में घूमता मिला रामपुर का युवक, गिरफ्तार
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अनूप में मंगलवार देर रात एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता मिला। ग्रामीण उसकी हरकतों पर निगाहें साधे रहे और बाद में उसको दबोच लिया। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि पकड़ा गया युवक रामपुर के स्वार इलाके का निवासी जावेद पुत्र दूल्हेराजा है। उसके पास से एक छुरी बरामद हुई है। उसका आर्म्स एक्ट में चालान भेजा गया है।