फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

रिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
रिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। परिवारीजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों ने मृतक को नशे का आदी बताते हुए कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।

कोतवाली क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी दयाराम खेती करते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र भगवान दास का परिवारीजनों से रविवार को कुछ विवाद हो गया। इसी में उसने दोपहर को अपने कमरे में जाकर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा आत्महत्या कर दी। काफी देर बाद भी युवक के कमरे से बाहर न निकलने पर जब परिवारवाले उसको बुलाने के लिए कमरे में गए तो फंदे पर लटका शव देख चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि मृतक शराब पीता था। इसको लेकर उसका परिवारवालों से विवाद रहता था। रविवार सुबह भी उसके नशे में घर पहुंचने पर परिजनों ने डांट फटकार दिया था। इसी के चलते उसके आत्महत्या करने की बात परिवार वाले कह रहे है। वह किसी तरह की कानूनी कार्रवाई भी नहीं कराना चाहते हैं। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed