{"_id":"5adf89984f1c1b3a0b8b65b7","slug":"41524599192-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक महिला मंगलवार की सुबह रोती खेकड़ा थाने में पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में कहा उसका पति शराब पीने का आदि है और वह आए दिन अपने दोस्तों को घर में बुलाकर शराब पिलाता है और अपने दोस्तों के सामने उसे नशे में गाली देता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। मंगलवार को उसने नशे में उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर सभी घरेलू सामान भी तोड़ डाला। इसके बाद पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कर जिंदा जलाने की कोशिश की। उसका खौफनाक इरादा भांपकर उसने भागकर जान बचाई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा सूचना मिलते ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। सभी पक्षों से पूछताछ कर मामले की सत्यता सामने लाई जाएगी, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।