फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवती ने रिश्ते के चाचा के खिलाफ दी तहरीर

युवती ने रिश्ते के चाचा के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवती ने रिश्ते के चाचा के खिलाफ दी तहरीर
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंच रिश्ते के चाचा के खिलाफ फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने की तहरीर दी। । साथ ही परिजन युवती पर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते रहे हैं। देर शाम तक युवती रिश्ते के आरोपी चाचा के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग पर अड़ी रही।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती शनिवार को सुबह करीब दस बजे परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा गांव के ही रिश्ते के चाचा ने उसके कंप्यूटर द्वारा उसकी एक युवक के साथ आपत्तिजनक फर्जी वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया। इससे पीड़ित की गांव में बदनामी हो रही है। वीडियो वायरल होने का पता लगने पर पीड़ित सदमे में है। पीड़ित को वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर युवती ने उक्त आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही युवती के परिजन एवं गांव के लोग युवती पर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते रहे हैं, लेकिन पीड़ित युवती ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक युवती आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रही। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed