फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, एक भागा

चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, एक भागा

Tue, 19 Dec 2017 05:59 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, एक भागा
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। - फोटो : अमर उजाला
पूरनपुर। चोरी की बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह माधोटांडा थाना के गांव कटपुरा निवासी लवप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि उनका साथी जसजीत सिंह भाग निकला। आरोपियों के पास से एक-एक चाकू और सरिया बरामद हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए दोनों आरोपियों को चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव, एसआई महिमा चौधरी मंगलवार सुबह चार बजे टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले हुए थे। इस बीच पुलिस को मालगोदाम के पास चोरी की योजना बना रहे कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद चोरी की योजना बना रहे माधोटांडा थाना के गांव कटपुरा निवासी लवप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह को धर दबोचा, लेकिन एक साथी भाग निकला। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, लोहे की सरिया और एक-एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की और दोनों का चालान कर दिया। कोतवाल ने बताया कि बरामद बाइक देहरादून के धर्मवाला निवासी अजय सिंह चौहान की निकली है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed