फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ठगी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने में बीत गए सात माह

ठगी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने में बीत गए सात माह

Thu, 30 Nov 2017 05:47 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
ठगी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने में बीत गए सात माह
अदालत। - फोटो : amar ujala
मई माह में हुई थी वारदात, अब कोर्ट ने की सख्ती तो लिखी
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव का मामला


पीलीभीत। ठगी और मारपीट के मामले में कानूनी कार्रवाई कराने के लिए युवक को सात महीने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मई माह में हुई घटना को पहले जांच के नाम पर टरका दिया। अब कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ऐसे में सवाल यह है कि जिस मामले को सात महीने पहले पुलिस संदिग्ध बताकर टरका चुकी है, उसमें निष्पक्ष जांच कर कैसे कार्रवाई की जा सकेगी।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी असलम खां ने बताया कि उनके गांव के निवासी अनीस, अजीत, वसीम और कामरान ने साल 2015 में शाहजी डेली कलेक्शन नाम से एक कंपनी खोली थी। इस कंपनी में रुपये दोगुना कराने का झांसा देकर पीड़ित से सौ रुपये प्रतिमाह की किस्त जमा कराई। एक अप्रैल 2015 से लगातार पीड़ित ने किस्तें जमा कीं और 36 हजार रुपये कंपनी में जमा कराए। बताई गई तिथि के तहत दो साल का समय पूरा होने पर जब पीड़ित ने अपना रुपया वापस मांगा तो टालमटोल शुरू कर दी। दो मई 2017 को अपने रुपये वापस लेने का दबाव पीड़ित ने बनाया, तो आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। इसकी उसी समय थाना पुलिस से शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस ने जांच के नाम पर कई दिनों तक चक्कर लगवाए और बाद में बिना कोई कार्रवाई किए घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अफसरों से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। कोर्ट के आदेश पर बुधवार शाम सुनगढ़ी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed