फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three cattle recovered from a pickup truck.

Palwal News: पिकअप से तीन गोवंश बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three cattle recovered from a pickup truck.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अडबर-घासेड़ा बाईपास के पास गांव सलंबा क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से तीन गोवंश बरामद किए। पुलिस के अनुसार, इनमें एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके से विजय कुमार वर्मा निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश, हाल फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विजय अपने साथियों आशिफ उर्फ बंडल और कासिम उर्फ तोतला निवासी घासेड़ा के कहने पर गोवंश को राजस्थान ले जा रहा था। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन और गोवंश को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके की वीडियो और फोटो ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किए गए हैं। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और बरामद गोवंश के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed