{"_id":"6ac6a211170dc36455098c0a","slug":"two-groups-clash-at-panchayat-meeting-over-dumping-garbage-in-the-drain-badaun-news-c-123-1-sbly1006-174892-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाले में कूड़ा डालने को लेकर पंचायत में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाले में कूड़ा डालने को लेकर पंचायत में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सतेती पट्टी सुकाल में नाले में कूड़ा डालकर पानी का रास्ता रोकने के विवाद को लेकर पंचायत घर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी डालेश कुमार चौहान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके घर के पास मनोज सोलंकी का मकान है। मकान के सामने ग्राम समाज की भूमि से नाला गुजरता है, जिससे गांव के बड़े हिस्से का पानी पास होता है। आरोप है कि मनोज ने नाले में घूर का कूड़ा डालकर पानी के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। पूर्व में राजस्व विभाग और पुलिस ने नाला खुलवाया था, लेकिन दोबारा कूड़ा डालकर रास्ता रोकने का प्रयास किया गया।
डालेश के अनुसार, इस संबंध में ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए चार अक्तूबर को पंचायत घर बुलाया था। वार्ता के दौरान मनोज सोलंकी, उसके पुत्र चिंटू, मोहित और अनूप ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि मनोज ने हसिया से डालेश और उसके चचेरे भाई मंजीत चौहान पर हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। दोनों घायलों का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया। साथ ही कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।