{"_id":"597b1d164f1c1b100e8b4e40","slug":"41501240598-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही पर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही लाइन हाजिर
Updated Fri, 28 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। यातायात व्यवस्था की हकीकत परखने निकले एसपी ने गौहनिया चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही प्रदीप कुमार को ड्यूटी के प्रति लापरवाह पाया। उसकी मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उसको विभागीय कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई का पता लगने पर महकमे में हड़कंप मचा रहा।
पिछले काफी समय से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। इसको लेकर कई शिकायतें एसपी कलानिधि नैथानी को मिली। ऐसे में सुधार को कदम उठाने से पहले एसपी ने भ्रमण कर हकीकत परखी। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास पहुंचते ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस का सिपाही प्रदीप कुमार ड्यूटी के प्रति लापरवाह मिला। उसकी दाड़ी बड़ी हुई थी, इसके अलावा एसपी के आदेश के बावजूद उसने रिफ्लेक्टर जैकेट नहीं पहनी हुई थी। इसको लेकर एसपी ने उसकी जमकर फटकार लगाई। कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब सिपाही नहीं दे सका। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लापरवाही मिलने पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी करने के कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही थी।