{"_id":"59412d224f1c1ba40a8b488d","slug":"41497443618-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से खाते में आए पांच लाख कर लिए हजम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलती से खाते में आए पांच लाख कर लिए हजम
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये गलती से दूसरे के एकाउंट में ट्रांसफर हो गए। इसको वापस करने के लिए खाता धारक को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन आरोपी ने खाते में आई रकम को निकाल खर्च कर दिया। नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया। भूलेख लिपिक से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
भू-लेख लिपिक जितेंद्र सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रवि कुमार पुत्र प्यारेलाल की मौत हो गई थी। इसके बाद किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये उनकी पत्नी प्रेमा देवी के बैंक खाते में जमा होने थे। किन्हीं कारणवश रुपये बीसलपुर के नौगवां अंबर गांव निवासी आरिफ पुत्र कल्लू खान के खाते में अप्रैल 2016 में जमा हो गए। इसकी जानकारी लगने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए आरिफ को कई बार नोटिस भेज खाते में जमा रकम वापस करने की बात कही गई। आरोप है कि भेजे गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। यही नहीं खाते में गलती से जमा हुए पांच लाख रुपये निकालकर आरोपी ने खर्च कर लिए। लिपिक ने नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि लिपिक की तहरीर पर आरोपी आरिफ के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।