{"_id":"5ca21123bdec2214046f0188","slug":"31554125091-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। नामकरण संस्कार के दौरान डीजे पर डांस कर रही महिलाओं का गांव के एक युवक से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। तभी युवक ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो महिलाएं उलझ गईं। इसका पता लगने पर थाना बरखेड़ा की पुलिस पहुंच गई और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को तीनों का शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर दिया गया।
यह मामला रविवार रात पौने दस बजे का है। बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी रामपाल के यहां बच्चे का नामकरण संस्कार था। दावत के दौरान बज रहे डीजे पर कुछ महिलाएं डांस कर रही थीं। इस बीच वहीं मोहल्ले में रहने वाला राजेश नाम का युवक पहुंच गया और डांस करने लगा। डांस करने के दौरान राजेश और महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। राजेश की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाएं उलझ गईं। यही नहीं कुछ महिलाओं ने पुलिस के सामने ही राजेश को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने राजेश और दूसरे पक्ष की दो महिलाएं अनीता देवी व किरन देवी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय के मुताबिक राजेश बिना बुलाए दावत में जाकर डांस करने लगा था। इसी वजह से विवाद हुआ था।