फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पंजाब गन हाउस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, हड़कंप मचा

पंजाब गन हाउस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, हड़कंप मचा

Sun, 31 Mar 2019 12:12 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पंजाब गन हाउस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, हड़कंप मचा
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने गन हाउस मालिकों पर शिकंजा कसने का मूड बना लिया है। शुक्रवार को मिश्रा गन हाउस सील करने की कार्रवाई के बाद शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल के साथ शहर में स्थित पंजाब गन हाउस पर छापा मारकर अभिलेख कब्जे में लेकर चेक किए। कारतूस की खरीद फरोख्त के साथ ही अन्य जानकारी भी जुटाई। कारतूस की बिक्री करते वक्त लाइसेंस धारक द्वारा इससे पूर्व दुकानों से खरीदे गए कारतूस का ब्योरा अभिलेख में दर्ज नहीं मिलने पर गन हाउस मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। छापा के दौरान अन्य गन हाउस मालिकों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल के साथ चावला चौराहे स्थित जीएस बिंद्रा के पंजाब गन हाउस पर छापा मारने पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट में दुकान में रखे अभिलेख कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। दुकान मालिक से शस्त्रों के रखरखाव की जानकारी ली। इसके साथ ही शस्त्रों को मिलान कराया। शस्त्र जमा करायी शुल्क के बारे में जानकारी ली। शस्त्र के रख-रखाव की जानकारी करते हुए रजिस्टर आदि की जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने बताया कि अभिलेखों की जांच में कारतूस व शस्त्रों का रिकार्ड ठीक मिला है। कारतूस की बिक्री के समय उससे पूर्व लाइसेंस धारक द्वारा अन्य दुकानों से खरीदे गए कारतूसों की डिटेल अभिलेखों में दर्ज नहीं मिलने पर दुकान मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। जांच के दौरान कारतूस खरीदने वाले की आईडी के साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed