फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मजदूर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश

मजदूर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश

Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश
विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट


पीलीभीत। मजदूर की जमीन पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा करने की कोशिश और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने के मामले में एसपी के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने मजदूर से मिली तहरीर पर एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला एससीएसटी एक्ट का होने पर इसकी विवेचना सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल करेंगे।

मोहल्ला सुनगढ़ी की निवासी कलावती पत्नी स्वर्गीय तेजराम, राकेश कुमार और रामपाल ने पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में बताया कि उनकी जमीन एकता नगर में है। इस पर कुलदीप सिंह उर्फ लाठी नामक व्यक्ति अपने साथियों की मदद से अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित को उसी की जमीन पर जाने नहीं दे रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी झगड़ा फसाद पर उतारू हो गए। गाली गलौज करते हुए धमकाया गया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, धमकाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed