फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लूट की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, पहुंचे हवालात

लूट की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, पहुंचे हवालात

Sat, 10 Nov 2018 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)। Updated Sat, 10 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
लूट की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, पहुंचे हवालात
jail
जांच में मारपीट का निकला मामला, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

बरगदा के छात्र ने मोबाइल-नकदी लूटने की दी थी सूचना

मारपीट के बाद यूपी डायल 100 पर लूट की फर्जी सूचना देना आईटीआई के छात्र को महंगा पड़ गया। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर उस पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। घटना को लेकर कई घंटे तक पुलिस परेशान होती रही।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बरगदा गांव निवासी एक 18 वर्षीय आईटीआई प्रथम वर्ष के छात्र ने शुक्रवार देर शाम डायल100 पर सूचना देकर बताया कि वह साइकिल से दूध बांटकर चीनी मिल कालोनी से वापस घर जा रहा था। गुलड़ा-बरगदा गांव के बीच नहर के पास तीन लोगों ने उसको रोक लिया और धारदार हथियार दिखा धमकाते हुए आठ हजार नकद व मोबाइल लूट ले गए। एक आरोपी की नामजदगी भी की गई। लूट की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि जिस युवक पर आरोप लगाया गया, वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित से नकदी को लेकर जानकारी की, तो बताया गया कि वह दो स्थानों से दूध के रुपये लेकर आया था। इस पर जब क्रॉस चेकिंग करते हुए बताए गए घरों में जाकर जानकारी की गई तो सभी ने रुपये ले जाने की बात से ही इनकार कर दिया। गहनता से जांच करने पर यह निकलकर आया है कि दोनों पक्षों के बीच महज कहासुनी व छिटपुट मारपीट हुई थी। लूट की झूठी सूचना देने पर युवक का शांतिभंग की आशंका में शनिवार को चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed