फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
अमरिया (पीलीभीत)।
अमरिया (पीलीभीत)। Updated Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रेप - फोटो : SELF
काम निपटाकर अचानक घर पहुंचे पिता ने दबोचा
विज्ञापन

अमरिया (पीलीभीत)। डरा धमकाकर गांव के एक युवक ने तेरह वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। अचानक घर पहुंचे पिता ने आरोपी को मौके से धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। अमरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

अमरिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार चलाता है। उसकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार रात को वह कस्बे में आयोजित एक मेले में ठेला लगाने आया हुआ था। घर पर उसकी बेटी कमरे में सो रही थी। दादा-दादी बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। देर रात गांव का कलीम घर में घुस आया। कमरे में जाकर किशोरी को दबोच लिया और डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। काम निपटाकर जब वह घर पहुंचे तो बेटी के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई, तो परिवारीजनों को एकजुट कर किसी तरह दरवाजा खोला। इस दौरान आरोपी किशोरी का मुंह दबाए बैठा मिला। आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। हिरासत में लिए गए आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed