फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक से टकराकर खाई में उतरी कार, एक की मौत

बाइक से टकराकर खाई में उतरी कार, एक की मौत

Mon, 03 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराकर खाई में उतरी कार, एक की मौत
03 पीबीटीपी 15,16
विज्ञापन

बाइक से टकराकर खाई में उतरी कार, एक की मौत
शाहजी मियां दरगाह के सज्जादानशीं समेत पांच कार सवाल घायल
असम हाईवे पर पूरनपुर चीनी मिल के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर/पीलीभीत। असम हाईवे पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद कार खाई में चली गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि परिवार के साथ लखनऊ जा रहे शाहजी मियां दरगाह के सज्जादानशीं समेत पांच कार सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतक के परिवारीजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया दुलई गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश चंद्र पुत्र जोगेंद्र दीक्षित खेती करते थे। इसके अलावा वह सीमेंट सरिया की दुकान में काम करते थे। सोमवार सुबह वह बाइक से खेत पर जाने के लिए निकले थे। इधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शाहजी मियां दरगाह के सज्जादानशीं मुन्ने मियां शेरी परिवार के अन्य लोगों के साथ कार से लखनऊ के लिए निकले। असम हाईवे पर पूरनपुर के पहले चीनी मिल के पास पहुंचते ही कार और बाइक आमने-सामने आ गए। जिसके बाद कार बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में बाइक सवार सुरेश चंद्र और कार सवार सज्जादानशीं मुन्ने मियां शेरी, 23 वर्षीय सीमा पत्नी शोएब, 25 वर्षीय महरूफ, 26 वर्षीय नियाज, 60 वर्षीय हयात मोहम्मद घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से घायल सज्जादानशीं को उनके साथ के लोग पीलीभीत ले गए। जिला अस्पताल पहुुंचने पर सुरेश की मौत हो गई। अन्य घायलों को शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
हादसे का पता लगते ही अलर्ट हो गई पुलिस
सड़क हादसे में शाहजी मियां दरगाह के सज्जादानशीं के घायल होने और बाइक सवार की मौत के बाद जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। पूरनपुर से लेकर पीलीभीत तक पुलिस और क्यूआरटी को लगा दिया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने मृतक और घायल सज्जादानशीं के परिवारवालों से मुलाकात की। वहीं दोनों स्थानों पर पुलिस बल को लगा दिया गया। मुरीदों के पहुंचने पर गांधी स्टेडियम रोड पर प्राइवेट अस्पताल के बाहर भीड़ लगी रही। इसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे ठेका चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी ने ट्रैफिक सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वाहन उठाने आए लोगों का किया विरोध
हादसे के कुछ देर बाद क्षतिग्रस्त कार को उठाने के लिए कुछ लोग पहुंचे। इधर, बाइक सवार के पक्ष में काफी ग्रामीण जमा हो चुके थे। इस दौरान उन्होंने कार उठाकर ले जाने का विरोध कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर उनको शांत कराया।

000
परिवार में मचा कोहराम
बाइक सवार किसान की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी सन्नो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे 16 वर्षीय आकांक्षा और 14 वर्षीय पुत्र अनमोल हैं। ग्रामीण मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाते रहे। वहीं कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed