फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मीट व्यापारी के घर छापा, दो क्विंटल गोमांस बरामद

मीट व्यापारी के घर छापा, दो क्विंटल गोमांस बरामद

Thu, 31 May 2018 06:12 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
मीट व्यापारी के घर छापा, दो क्विंटल गोमांस बरामद
मीट व्यापारी के घर छापा, दो क्विंटल गोमांस बरामद
विज्ञापन

आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागा, मचा हड़कंप
कोतवाली पुलिस ने मामले में दर्ज की नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला भूरे खां निवासी मीट कारोबारी भूरा के घर छापामारी की। पहले पुलिस ने उसकी मीट की दुकान को चेक किया, इसके बाद मकान की तलाशी लेने पर दो क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। जबकि आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मांस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद एक बार फिर मीट की दुकानों से गोमांस की बिक्री किए जाने को लेकर कई दिनों से चल रही सूचनाओं को बल मिला है।
बृहस्पतिवार सुबह यूपी 100 पर कॉल कर एक व्यक्ति ने बताया कि मोहल्ला भूरे खां निवासी मीट कारोबारी भूरा उर्फ अनवर के मकान में गोवंशीय पशु की हत्या की जा रही है। यह भी बताया कि वह अपनी मीट की दुकान से गोमांस की बिक्री करता है। सूचना मिलते ही यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी। दुकान पर रखे मांस की जांच कराई गई, इसमें सभी सही निकला। इसके बाद मकान की तलाशी लेने पर वहां से दो क्विंटल गोमांस की बरामदगी हुई। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी भूरा उर्फ अनवर के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

000
एक माह में सामने आया तीसरा मामला, प्रशासन बेसुध
लाइसेंसी दुकान से गोमांस की बिक्री को लेकर एक माह में सामने आया ये तीसरा मामला है। करीब पच्चीस दिन पहले जहानाबाद पुलिस ने बारातियों को परोसने के लिए लाए गए गोमांस को बरामद किया था। इसमें भी अमरिया की लाइसेंसी मीट की दुकान से गोमांस लाए जाने की बात निकलकर सामने आई थी। जिसमें दुकान मालिक को भी नामजद आरोपी बनाया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही मोहल्ला भूरे खां में एक मीट की दुकान पर छापामारी की गई थी। यहां भी काफी मात्रा में मांस मिला था। जिसमें गोमांस का मांस होने की बात कहते हुए कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उक्त आरोपी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। अब बुधवार को हुई छापामारी के बाद एक बार फिर गोमांस की लाइसेंसी दुकानों से बिक्री की बात सामने आ गई है। खास बात ये है कि पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग के अफसर इसको लेकर संजीदा नहीं दिखाई दे रहे है। तीन मामले सामने आने के बाद भी लाइसेंसी दुकानों की चेकिंग के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दस दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां में ठेली गोमंास ले जाने की सूचना पर दस दिन पहले पुलिस ने दबिश दी थी। इसमें आरोपी गोमांस लदी ठेली छोड़कर भाग गया था। मौके से 70 किग्रा गोमांस बरामद होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने पर आरोपी प्रकाश में आया था। जिसके बाद आरोपी भूरे खां निवासी अकरम उर्फ गुड्डू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed