फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

Wed, 07 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख
रकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर पहले लगवाए चक्कर, फिर धमकाया
पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से जालसाज ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। लंबा समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो महिला ने तगादा करना शुरू कर दिया। इस पर उसने पहले टालमटोल कर चक्कर लगवाए, इसके बाद धमकी देकर भगा दिया। बुधवार को महिला ने मामले की एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के अमीन नगर निवासी फूलमती पत्नी रूपलाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी एक युवक से उसकी जान पहचान थी। उसने बेटे खेमकरन की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये दो साल पहले ले लिए। उसने कहा कि चार से पांच माह में बेटे खेमकरन की सरकारी नौकरी लग जाएगी। इस पर वह शांत बैठ गई। बताए गए समय के बाद भी कोई नौकरी न लगने पर जब आरोपी से तगादा किया तो आरोप है कि उसने कई दिनों तक टालमटोल की। इसके बाद रुपये वापस देने की बात कह कई माह चक्कर लगवाए। जिसके बाद एक माह पूर्व जब वह उससे अपने रुपये वापस मांगने गई तो गाली गलौज कर धमकी देते हुए भगा दिया। आरोपी पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए महिला ने कार्रवाई की मांग की है। एसपी पीआरओ शाहिद अली ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed