{"_id":"5a76f7474f1c1b8e268b824f","slug":"31517745991-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। मेड़ के विवाद में शनिवार शाम तुर्राह गांव निवासी गंगाराम और जितेंद्र के परिवार वालों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में कुछ ही देर में परिवार के लोग जमा हुए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
जितेंद्र और गंगाराम का खेत पास-पास है। गंगाराम के परिवार वालों द्वारा मेड़ पर जूना लगाए जाने से दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। शनिवार शाम जितेंद्र के परिवार की रामबेटी खेत पर चारा लेने गई थीं। इस बीच आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उधर दूसरे से गंगाराम ने बेवजह गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ओर से जमा लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। घटना में रामबेटी, चंचल, रामश्री और गंगाराम घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेजकर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि मामले में जितेंद्र से मिली तहरीर पर गंगाराम, रामश्री, सुरेश, अरुण पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा गंगाराम की ओर से शिवराम, हरेराम और जितेंद्र पर एनसीआर दर्ज की गई है। आरोपी सुरेश और गंगाराम को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।