फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   माधोटांडा क्षेत्र में बाघ ने मारा कुता, जहानाबाद क्षेत्र में मिले पगचिन्ह

बाघ का निवाला बना कुत्ता, जहानाबाद में मिले पगचिह्न

Mon, 25 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र में बाघ ने मारा कुता, जहानाबाद क्षेत्र में मिले पगचिन्ह
tiger
कोहरे में बढ़ रही बाघ के जंगल से बाहर आने की घटनाएं
विज्ञापन


पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में रविवार की रात बाघ ने गांव निवासी अंबिका प्रसाद के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। वहीं, जहानाबाद थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव में एक दिन पूर्व नीलगाय को मारने वाले बाघ के पगचिह्न दूसरे दिन भी गांव के आसपास मिले हैं।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव में शनिवार की रात बाघ ने गिरधारी लाल पुत्र केदार सिंह के गन्ने के खेत में नीलगाय को मार डाला था। इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को पूरे दिन गांव में इसकी दहशत कायम रही। सोमवार को सुबह सामाजिक वानिकी की बाघ निगरानी टीम पुन: गांव पहुंची। यहां खेतों के निरीक्षण के दौरान गिरधारी के खेत से कुछ आगे देवहा नदी किनारे बाघ के पगचिह्न मिले। वनकर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस करने के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की। रेंजर सतेंद्र चौधरी ने बताया कि सियाबाड़ी के निकट पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों के साथ बैठक कर सचेत रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा। क्षेत्र के बराही रेंज में जंगल के पार तराई स्थित पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि रविवार रात के समय जंगल से निकला बाघ उनके गांव तक पहुंच गया और उनके पालतू कुत्ते को मार डाला। आहट होने पर जागे घर वालों ने शोर मचाया जिसपर बाघ कुत्ते को घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गया। सुबह उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। बताते हैं कि बाघ की चहलकदमी पिछले एक सप्ताह से देखी जा रही है। बृहस्पतिवार की रात भी बाघ ने गांव निवासी भीमसेन के दो पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया था। बाघ ही चहलकदमी से गांववालों में दहशत है। प्रभारी रेंजर कैलाश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने उन्हें नहीं दी है। यदि ऐसा है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed