फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को मारपीट घर से निकाला

दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को मारपीट घर से निकाला

Thu, 14 Dec 2017 07:55 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को मारपीट घर से निकाला
दहेज उत्पीड़न मामले
परिवार परामर्श केंद्र में समझौता न होने पर पुलिस ने अलग-अलग दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर गांव महादिया निवासी तारावती और पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी शमीम जहां को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। दोनों मामलों का परिवार परामर्श केंद्र में समझौता भी नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों मामलों की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव महादिया निवासी तारावती की शादी चार साल पहले थाना गजरौला के देवीपुर गौटिया निवासी छत्रपाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि अप्राकृतिक कृत्य करने को उस पर दबाव बनाया गया। विरोध पर आत्महत्या को प्रेरित किया गया। मांग पूरी न होने पर उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया। जेवरात आदि छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। घटना को लेकर उसने 24 अगस्त को गजरौला थाने और 11 सितंबर को पूरनपुर कोतवाली में तहरीर दी। मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। सुलह न होने पर अब पुलिस ने तारावती की ओर से उसके पति गांव बिठौरा निवासी छत्रपाल, ससुर हरप्रसाद, देवर कृष्णपाल, बिचपई मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे मामले में पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी शमीम जहां की शादी पांच साल पहले भोजपुरा के बैकुटापुर निवासी पप्पू से हुई थी। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर मारपीट करी गई। मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास हुआ। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर मारपीट कर 12 फरवरी 2015 को उसे घर से निकाल दिया गया। परामर्श केंद्र में सुलह न होने पर पुलिस ने शमीम जहां की ओर से उसके पति गांव पहाड़गंज निवासी पप्पू, सास आमना, ननद शहाना, रुखसाना, देवर बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed