{"_id":"5a2e95e14f1c1bb6678c1280","slug":"31513002465-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की ट्रैक्टर से दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की ट्रैक्टर से दबकर मौत
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से गन्ना भरने के लिए किराए का ट्रैक्टर लेकर जा रहा था
गड्ढे में पहिया पड़ने के बाद खेत से पहले पलट गया था ट्रैक्टर
जोगराजपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत से गन्ना भरने जा रहे जा रहे किसान की सोमवार दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किसान ओमसरन देवल (28) को खेत में खड़ा गन्ना कटवाकर उसकी बिक्री के लिए सोमवार को बाजार ले जाना था। दोपहर 12 बजे उसने गांव के एक युवक का ट्रैक्टर किराए पर लिया और खेत पर जाने का रवाना हो गया। खेत से कुछ दूर पहले अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। इसमें किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवारवाले भी आ गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, इस पर एसओ सेहरामऊ उत्तरी रूम सिंह वघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर परिवारवालों से जानकारी की गई, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे हैं।