फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमरिया औैर गजरौला क्षेत्र में मिले बाघ के पगचिन्ह

अमरिया औैर गजरौला क्षेत्र में मिले बाघ के पगचिन्ह

Sat, 25 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमरिया औैर गजरौला क्षेत्र में मिले बाघ के पगचिन्ह
टाइगर रिजर्व की सुरक्षा
जंगल किनारे क्षेत्रों के किसान दहशत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जंगल किनारे बसे क्षेत्र के किसान बाघ की लगातार चहलकदमी से दहशत में है। शनिवार को अमरिया क्षेत्र में पौटाकलां, धुंधरा, गायबोझ सहित कई जगह एवं गजरौला क्षेत्र में लालपुर शिवनगर के निकट बाघ के पगचिह्न देखे गए हैं।
सामाजिक वानिकी की टीम शनिवार को सुबह गश्त करने अमरिया क्षेत्र पहुंची। यहां जंगल से बाहर वर्षों से घूम रहे बाघ की चहल कदमी देखने को मिली है। क्षेत्र के गांव पौटाकलां, धुंधरा और गायबोझ में देवहा नदी के किनारे बाघ के पगचिह्न वन विभाग की टीम ने ट्रेस किए है। इसके अलावा ड्यूनीडाम के किनारे भी बाघ के पगचिह्न देखे गए हैं। इसके अलावा ड्यूनी डाम के किनारे, शुक्ला फार्म में भी पगचिह्न मिले हैं। इधर, मरौरी ब्लाक क्षेत्र में बाघ की आवाजाही के निशान मिले है। इस क्षेत्र के सिरसा ग्राम पंचायत के मौजा सेमरखेड़ा निवासी पन्ना लाल के जुते हुए खेत में बाघ के पगचिह्न पाए गए।
विज्ञापन

गजरौला। थाना क्षेत्र के शिवनगर लालपुर गांव के निकट शनिवार को सुबह कब्रिस्तान के निकट खेत मे बाघ के पगचिह्न देखे गए हैं। सुबह ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्न मिलने पर वन विभाग को सूचना दी है। क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है और वह खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि अमरिया क्षेत्र में कई बाघ लंबे समय से घूम रहे हैं। मरौरी और गजरौला क्षेत्र में बाघों की सूचना पर भी टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed