{"_id":"5a186f124f1c1b9e678bdc96","slug":"31511550738-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर अप्राकृतिक संबंध और दहेज उत्पीड़न का केस कराया
खेकड़ा (बागपत)। गाजियाबाद जिले के एक गांव की निवासी विवाहिता ने अपने खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ ही पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया।
शुक्रवार को एक विवाहिता अपने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पर पहुंची। उसने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि वह गाजियाबाद क्षेत्र के ग्राम मोरटी की निवासी है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा और अब दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर उसे कमरे में बंद रखते थे। उसके मायके वालों से भी नही मिलने दिया जा रहा था। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, चचिया ससुर समेत चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।