फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three members of an underworld gang were arrested with theft of goods

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्य चोरी के माल समेत गिरफतार

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three members of an underworld gang were arrested with theft of goods

विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास बरखेड़ा में 19 अक्तूबर की रात मोबाइल और रेडीमेड की दुकान से चोरी हुआ माल, नकदी की बरामदगी हुई है। चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त वैन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। गिरोह के दो सदस्य फरार हो गए। चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नगर की तीन दुकानों से चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य नगर के अलावा न्यूरिया, अमरिया, शाहजहांपुर और उत्तराखंड की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आसाम हाइवे पर एक मजार के समीप घेराबंदी कर चोरी की योजना बना रहे मोहल्ला रजागंज निवासी आरिफ उर्फ शेरू, दानिश, फजरुल को चाकू सहित गिरफतार किया गया। पुलिस की भनक पर इनके दो साथी शाकिर और गामा भागने में कामयाब हो गए। कोतवाली के मुताबिक, पकडे़ गए चोरों ने 19 अक्तूबर की रात को बरखेडा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बंटू शर्मा की बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर ब्लॉक के समीप स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी किया था। इसके अलावा बरखेड़ा कस्बा के मानवेंद्र उर्फ बबलू की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर छह हजार रुपये समेत चार लाख का समान चुरा लिया था। पुलिस ने तीनों बदमाशों से दोनों दुकानों से चोरी गया माल और 3770 रुपये बरामद किए हैं। कोतवाल ने बताया कि इन चोरों ने मोहल्ला साहूकारा निवासी शिवम सक्सेना के घर से ढाई हजार रुपये, मोबाइल और 17 अगस्त को बलजीत सिंह की दुकान के ताले तोड़कर फोटो स्टेट मशीन, कैमरा, आधार कार्ड बनाने वाली मशीन चोरी के अलावा दो अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह सदस्यों ने न्यूरिया और जिला शाहजहांपुर तथा उत्तराखंड में भी कुछ दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा है। इस बारे में संबंधित थानों की पुलिस को भी सूचना दी जा रही है। गिरोह के सदस्य रेकी के बाद चार पहिया वाहन किराए पर लेकर घटना को अंजाम देते थे। बरखेडा में चोरी के सामान लाने को प्रयोग की गई मारुति वैन को बरामद किया गया। वैन के कोई अभिलेख न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। वैन मालिक का पता लगाया जा रहा है। तीनों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएसआई उदयवीर सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, नगर चैकी इंचार्ज रविंद्र कुमार, कांस्टेबिल शकील, दीपक राणा, अमर सिंह, शाहनबाज और अशोक कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed