{"_id":"5981bd004f1c1b27738b4d51","slug":"31501674752-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति टीम ने कॉलेजों के आसपास की चेकिंग, काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक्ति टीम ने कॉलेजों के आसपास की चेकिंग, काटे चालान
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छेड़छाड़ की वारदातों पर रोकथाम करने और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से एसपी कलानिधि नैथानी द्वारा गठित की गई शक्ति टीम ने बुधवार को चेकिंग कर चालान किए। महिला कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमने वालों से पूछताछ कर फटकार लगाई।
एसपी की बनाई टीमें सुबह सात बजे सड़कों पर कार्रवाई करने निकली। उपाधि कॉलेज रोड, बनकटरी रोड, मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में पुलिस की टीमें अलग-अलग कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान तीन सवारी बाइकर्स पर निगाह साधी गई। उनके पूछताछ कर महिला कॉलेज के आसपास चक्कर लगाने के पीछे कारण पूछा। जिसमें संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने के बाद नाम-पता दर्ज कर छोड़ा गया। एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 17 के चालान किए गए हैं। इसके अलावा साढ़े छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 58 दुपहिया व चार पहिया वाहनों के चालान कर 24,200 रुपये जुर्माना वसूला गया है। देर शाम तक चेकिंग जारी रहेगी।