फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुक्तिधाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों उड़ाए

मुक्तिधाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों उड़ाए

Sun, 30 Jul 2017 05:14 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
मुक्तिधाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों उड़ाए
पीलीभीत। बेलगाम हो रहे चोरों ने मुक्तिधाम को भी नहीं छोड़ा। शनिवार कमरे की खिड़कियों की ग्रिल काटकर अंदर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये निकाल लिये। सुबह सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ एवं पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। समिति सचिव की ओर से कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ईदगाह रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित मुक्तिधाम पर एक वर्ष में शनिवार को चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार की रात चोर गैस कटर लेकर वहां पहुंचे। कार्यालय की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए। यहां रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें लगभग पांच हजार रुपये निकाल लिये। इसके बाद अन्य कमरों का भी ताला तोड़ा लेकिन कुछ अन्य सामान नहीं ले गए। कमरों के अलावा बाहर लगे दानपत्र का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन डबल लॉक होने के चलते चोर कामयाब नहीं हो सके। सुबह चौकीदार भगवानदास के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चौकीदार की सूचना पर मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारी, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, कोतवाल दिनेशपाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चौकीदार से जानकारी की। इसके साथ ही फिंगर एक्सपर्ट टीम नेे साक्ष्य जुटाए। मुक्तिधाम समिति के सचिव दिलीप कुमार उर्फ गुड्डू की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां बता दें कि मुक्तिधाम में एक वर्ष मेें चोरी की यह तीसरी घटना है लेकिन पुलिस पूर्व में हुई दोनों में से किसी का भी खुलासा नहीं कर सकी है। सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed