फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच दिन बाद रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ राम अवतार

पांच दिन बाद रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ राम अवतार

Wed, 26 Jul 2017 05:42 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन बाद रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ राम अवतार
माधोटांडा। इक्कीस जुलाई से लापता चल रहे राम अवतार को परिवारवालों ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। जिसके बाद उसने पारिवारिक कलह से गुस्साकर घर से चले जाने की बात कही। इसके अलावा लापता होने के बाद से वह कहां-कहां रहा, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बता दें कि जमुनिया निवासी हरिशंकर का बेटा राम अवतार कश्यप 21 जुलाई को घर से जंगल लकड़ी लेने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। माधोटांडा पुलिस ने परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर युवक की गुुमशुदगी दर्ज की। पुलिस के साथ-साथ परिवारीजन लापता युवक को खोजने में जुटे रहे। मंगलवार देर शाम परिवारीजनों को पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक के होने की सूचना मिली। इस पर परिवार के कुछ सदस्य पीलीभीत रेलवे स्टेशन आए और रामअवतार को बरामद कर लिया। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि राम अवतार ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह परिवारीजनों से नाराज होकर घर से चला गया था। यहां से वह देहरादून गया। वहां पर नौकरी की काफी तलाश की, लेकिन कोई काम न मिलने पर वह वापस घर जा रहा था कि पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर परिवारीजनों ने उसको बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed