{"_id":"5968b54a4f1c1be70b8b4938","slug":"31500034378-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मजदूर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मजदूर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। मजदूर की नाबालिग बेटी से गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी कमरे में रखी साढ़े 14 हजार की नकदी चोरी कर भाग गए। पिता से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 22 जून को काम के सिलसिले में बाहर गए थे। घर पर 14 वर्षीय पुत्री और पत्नी मौजूद थी। आरोप है कि देर रात गांव के हन्ने उर्फ भारद्वाज और उसका भाई तुलसीराम दीवार फांदकर घर में घुस आए। इसके बाद किशोरी के कमरे में जाकर उसको दबोच लिया। किशोरी से दोनों आरोपी छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवारीजन जाग गए। जिनको इकट्ठा होता देख आरोपी साढ़े 14 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी हन्ने को गिरफ्तार कर चालान किया है।