{"_id":"5771675b4f1c1b857d79b47b","slug":"23-bovine-animals-recovered-from-the-truck-parked-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब खड़े ट्रक से 23 गोवंशीय पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खराब खड़े ट्रक से 23 गोवंशीय पशु बरामद
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ट्रकों से ही नहीं लग्जरी कारों से भी पशुओं की तस्करी हो रही है। रविवार रात पुलिस ने रास्ते में खराब खड़े ट्रक से 23 गोवंशीय पशु बरामद किए। इनमें पांच की मौत हो चुकी थी।
आसाम हाइवे पर रविवार रात पूरनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक का अगला एक्सल टूट गया। इस पर चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके फरार हो गया। रात्रि गश्त पर निकली गजरौला पुलिस ने ट्रक चेक किया तो केबिन में कोई व्यक्ति नहीं मिला। शक होने पर जब पीछे के पटले हटाए गए तो उसमें गोवंशीय पशुलदे मिले। सुबह पुलिस ने पशुओं को ट्रक से उतरवाया। इनमें 16 पशु जीवित और पांच मरे मिले। जीवित पशुओं को गौशाला भेज दिया। मृत पशुओं को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दफन करा दिया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। ट्रक नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगाया जाएगा।