फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कक्षा पांच के छात्र से युवक ने किया कुकर्म, आरोपी गया जेल

कक्षा पांच के छात्र से युवक ने किया कुकर्म, आरोपी गया जेल

Wed, 03 Apr 2019 10:44 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
कक्षा पांच के छात्र से युवक ने किया कुकर्म, आरोपी गया जेल
पीलीभीत। खेत पर गन्ने छीलने को गए कक्षा पांच के छात्र से गांव के एक युवक ने कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र कक्षा पांच का छात्र है। मंगलवार शाम उनका बेटा घर से कुछ दूर स्थित खेत पर गन्ने छीलने गया था। आरोप है कि इस बीच गांव के 19 वर्षीय देवकुमार ने छात्र को पकड़ लिया। आरोपी ने पहले छात्र को रुपयों का लालच दिया। वह नहीं माना तो छात्र को खींचकर गन्ने की फसल के बीच ले गया और कुकर्म किया। छात्र ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। इसके बाद छात्र के पिता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी देवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed