{"_id":"5c2b6a02bdec2256cb724917","slug":"21546349058-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ससुराल से किया बेघर, अब मायके आकर कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले ससुराल से किया बेघर, अब मायके आकर कर दी पिटाई
Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
पति पर आत्महत्या की धमकी देकर जबरन विदा कराने की कोशिश का आरोप
सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज की नामजद रिपोर्ट
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न करने पर पहले विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद जब वह अपने मायके आकर रहने लगी तो आरोप है कि ससुरालवालों ने वहां आकर भी मारपीट की। पति ने आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए जबरन विदा कराने का दबाव बनाया। सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में पति समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी रानी पुत्री पुत्तूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात साल पहले प्रेमनगर (बरेली) के जाटवपुरा निवासी रोहित से हुई थी। जिससे उसको दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि कुछ समय बाद से ही ससुरालवाले दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर मारपीट करते हुए 23 सितंबर 2018 को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि बीस दिसंबर को ससुरालिए घर आए मारपीट की। पति ने ब्लेड से हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए जबरन विदा कराने की भी कोशिश की। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि पति रोहित, सास किरन, ननद करिश्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।